मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को बुनकर कालोनी स्थित पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम की मौजूदगी में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बीते दिनों राजीव गांधी महिला स्नातकोत्तर विद्यालय में हुई अनुशासन हीनता का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर कठोर कार्रवाई की।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विवेक सिंह, पूर्व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, शमशेर सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। आईसीसी सदस्य मानवेंद्र बहादुर को सख्त निर्देश दिया गया। इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व श्याम किशोर शुक्ल ने पत्र जारी इसकी जानकारी दी। इंतेखाब आलम ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता की कोई जगह नहीं है। सभी को चेताया कि अनुशासन में ही रहकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।