मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में स्थित पब्लिक बालिका सहर इंटर कालेज के सभागार में बुधवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि काशीराम ने दलित, शोषित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूरों को समाज में बेहतर स्थान दिलाने के लिए बसपा का गठन किया।
कांशीराम ने गांव गांव घूम कर एक मिशन के तहत हम सभी लोगों को उनका हक दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। अब उसी को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आगे बढाते हुए दलित शोसित, गरीब, अल्पसंख्यक एवं सर्वसमाज को उनका हक दिलाने का कार्य किया है। कहा कि आगामी वर्ष 2022 में विधानसभा का चुनाव होना है जिसमें हम सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर मायावती के कार्यकाल में किये गये कार्यो को जन जन तक पहुंचाना है। साथ ही वर्तमान सरकार की जनविरोधी कार्यों को भी जन जन तक पहुंचाकर अपने मिशन को आगे बढ़ाकर 2022 के चुनाव को जीत कर मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। इसके बाद मुख्य अतिथि ने 355 विधानसभा मुहम्मदाबाद से प्रभारी डा. धर्म सिंह गौतम की घोषणा किया।
अध्यक्षता करते हुए मुख्य सेक्टर प्रभारी इन्दल राम ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी चुनाव में विजय हासिल करने के लिए अभी से जुट जायें। घोषित प्रभारी डा. धर्म सिंह गौतम ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सेक्टर प्रभारी इन्दल राम, संचालन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में हरिराम भाष्कर, विनोद चौहान, सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, राजविजय, संतोष राजभर, अश्वनी कुमार, अजय साहू, फैज आलम, दीपक डाइमण्ड, प्रेमचंद गुप्ता, अमरनाथ चौहान, विधानसभा अध्यक्ष भरत राजभर, सुरेन्द्र राजभर, त्रिलोकी राजभर हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।