फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के मामले में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर मोड़ के पास रविवार को गोकशी मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आजमगढ़-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग के बरहदपुर स्थित बाबा किशुन दास की मंदिर के पीछे एक व्यक्ति के नवनिर्मित मकान में शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे पशु का कटा हुआ सिर मिला था। इसकी सूचना मकान मालिक के परिजनों ने पुलिस को दिया।
विज्ञापन

सूचना पाते ही पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह, कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ,पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वहां से कासिम नामक युवक को पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। जबकि इस मामले में बनियापर निवासी हासिम तथा गोच्छा आजमगढ़ निवासी आसिफ फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन दोनों को भी रविवार को सुबह वलीदपुर मोड़ के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से गोकशी में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें