फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पेड़ से टकराई चालक की मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से एक बोलेरो में सवार होकर अमवा सती माई के स्थान पर दर्शन करने जा रही एक बोलेरो सलामतपुर थाना बहादुरगंज जनपद गाजीपुर के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें चालक की मौत हो गई जब कि चार गंभीर रूप से घायल महिलाओं का जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी रवींद्र (30) बोलेरो में अपनी  पत्नी नीतू के साथ रेनू पत्नी रामप्रवेश निवासी सरायलखंसी, चंदा पत्नी बृजेश निवासी किन्नूपुर, सुमन पत्नी उदयभान यादव को बैठाकर अमवा के सती माई के यहां दर्शन कराने के लिए जा रहा थे।

अभी वह सलामतपुर गांव के समीप पुलिया के पास पहुंचा था कि उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।इसमें बोलेरो में सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए जब कि दो छोटे-छोटे बच्चे साफ-साफ बच गए। घायलों को एंबुलेंस में लादकर जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान चालक रवींद्र की मौत हो गई जबकि अन्य चारों महिलाओं की गंभीर स्थित को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर  दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें