फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के कई क्षेत्रों में हो रहा है अवैध खनन

विज्ञापन
कोपागंज में अवैध खनन में पकड़े जाने के बाद थाने में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली।
विज्ञापन
अवैध खनन का कारोबार जिले के कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। हर स्तर पर मिलीभगत होने के कारण लाख प्रयास के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पाता है। यही कारण है कि रात के अंधेरों में चलने वाला यह कारोबार दिन के उजाले में भी धड़ल्ले से होने लगा है। शासन द्वारा प्रदेश में कई एसओ और खनन निरीक्षकों को निलंबित किए जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


  सरायलखंसी थाना क्षेत्र का भलयां, सरवां गांव में बालू खनन होता है। वहीं भीटी में भीटी, भदेसरा में भी अवैध बालू खनन होता है। इसके अलावा कोपागंज थाना क्षेत्र में सहरोज और टौंस नदी का किनारा तो इस कारोबार के लिए काफी पहले से ही प्रसिद्ध है। दोहरीघाट का घाघरा के किनारे समय-समय पर पानी कम होने के बाद खनन होना है जब कि मधुबन का देवारा क्षेत्र इन दिनों बालू खनन को लेकर काफी चर्चाओं में रह रहा है। बालू खनन पर रोक लगने के बाद भी अवैध बालू खनन माफिया रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले में अपने कारोबार को विभागीय एवं पुलिस की मदद से जारी रखे रहते हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिट्टी खनन का कारोबार भी फल फूल रहा है। शासन द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को चेतावनी के बाद क्षेत्राधिकारी एवं सदर एसडीएम के विरुद्ध विभागीय जांच का आदेश दिए जाने और एक थानाध्यक्ष एवं एक खनन निरीक्षक को निलंबित किए जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप है। इस संबंध में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार का कहना है कि अवैध बालू खनन कत्तई नहीं होने दिया जाएगा।  शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा।  

कोपागंजः  अवैध खनन में शासन की तरफ से  जिले के एक दरोगा व खनन अधिकारी पर निलंबन की कार्यवाही किए जाने से  जिले में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गई है। सोमवार सुबह स्थानीय पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाकर कई स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान भदसामानोपुर हाइवे के पास से दिन में ही खनन कर जा रही तीन ट्रैक्टर मिट्टी से लदी ट्रालियों को पकड़ा। पुलिस के धरपकड़ करते ही तीनों ट्रैक्टर के चालक गाड़ियां छोड़ फरार हो गए। कोपागंज पुलिस  पकड़ी गई गाड़ियों को थाने लाते हुए संबंधित धाराओं में सीज कर खनन की रिपोर्ट विभाग को भेज दी। वहीं पूरे दिन दलालों व खनन माफियाओं का थाना परिसर में उक्त ट्रैक्टरों को छुड़ाने के लिए जमघट लगा रहा। कोपागंज थाना क्षेत्र में कई जगहों पर ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ जेसीबी मशीनों से बेरोक-टोक खुलेआम मिटटी खनन किया जा रहा है। जबकि मिट्टी खनन पर हाईकोर्ट से लेकर प्रदेश सरकार द्वारा रोक लगाई गई है। मुहम्मदाबाद गोहनाः कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद स्थित एक ईंट भट्ठे से मिट्टी खनन के आरोप में ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी को पुलिस ड्राइवर समेत कोतवाली ले गई। वहीं भट्ठा मालिक मिथिलेश  व जेसीबी मालिक मनोज का आरोप है कि जेसीबी कई दिन से खड़ी थी। कोई खनन कार्य नहीं किया जा रहा था। इसके बाद भी पुलिस खनन के नाम पर हम लोगों का शोषण कर रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी रामनाथ द्विवेद्वी का कहना है कि  खनन के बाद जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली खड़ी की गई थी। जिसे कब्जे में लिया  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें