सदर तहसील क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी विशाल यादव ने गोंडा में आयोजित अंतर्जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय के साथ ही पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के तेंदुली में स्थित रामनगीना इंटर कालेज में पढने वाले विशाल ने मेरठ के पहलवान सतवीर को पटखनी देकर फाईनल में स्वर्ण पदक जीता।यह प्रतियोगिता सोमवार को ही मेरठ में आयोजित हुई। विशाल की इस कामयाबी की सूचना जैसे ही उसके गांव पहुंची। लोग खुशी से झूम उठे। विशाल के पिता राम अवध यादव, भलयां अखाड़े के संचालक शंकर पहलवान, रमायन पहलवान, छोटू, राम प्रताप यादव आदि ने होनहार विशाल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।