फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्रसव केंद्र सीज किया

विज्ञापन
अवैध रूप से चल रहे प्रसव केंद्र को सीज करने के दौरान मौजूद एसडीएम घोसी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी। - फोटो : mau
विज्ञापन
घोसी तहसील के अमिला में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक प्रसव केंद्र को शुक्रवार को एसडीएम और डिप्टी सीएमओ ने छापेमारी कर सीज कर दिया। इस दौरान वहां हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


 शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घोसी एसडीएम डा. सीएल सोनकर, डिप्टी सीएमओ डा. अमर सिंह और डा. पीके राय के साथ अमिला बाजार स्थित एक प्रसव केेंद्र पहुंचे और वहां छापेमारी की। केंद्र संचालिका अनुराधा चतुर्वेदी मौके पर नहीं थी। जबकि उसका पति संतोष चौबे और एक कर्मचारी केंद्र पर मौजूद था। मांगने पर वह एसडीएम को केंद्र के संचालन के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर एसडीएम के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डा. अमर सिंह ने केंद्र को  सीज कर दिया। इस दौरान टीम ने केंद्र में गर्भपात कराने का उपकरण, डिलीवरी टेबल, प्रसव से संबंतिध किट और कई दवाएं जब्त कर लीं।

बताया जा रहा है कि प्रसव केंद्र की शिकायत कस्बे की एक महिला ने जिलाधिकारी को थी। जिसके बाद डीएम के निर्देश के केंद्र को सीज करने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र की संचालिका अनुराधा चतुर्वेदी एएनएम कोर्स करने के बाद दस वर्षों से केंद्र संचालित कर रही थी। जिस भवन में केंद्र संचालित हो रहा था, वो बसावनपुर गांव के किसी व्यक्ति का है। टीम ने भवन स्वामी को बुलाकर उसका बयान लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें