फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही, धन की कमी से दो अस्पतालों का निर्माण अधर में

विज्ञापन
hospitals
विज्ञापन
सपा शासन में स्वीकृत दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण निर्माणदायी संस्थाओं की लापरवाही के चलते नियत समय पर पूरा नहीं हो सका है। इनमें मझवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए दो किश्तों में पूरी रकम पांच करोड़  पांच लाख सात हजार रुपये पहले ही दी जा चुकी है। जबकि िनेमडांड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए केवल दो करोड़ 46 लाख 16 हजार रुपये की केवल एक किश्त ही दी गई है। इन दोनों अस्पतालों का निर्माण क्रमश: जून और सितंबर 2018 में ही पूरा हो जाना चाहिए था। हाल ही में हुई दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने इस मुुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। सांसद ने निर्माण दायी संस्थाओं के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश डीएम और सीएमओ को दिये थे।  
विज्ञापन


 घोसी ब्लाक के मझवारा बाजार में स्थित पीएचसी को सपा शासन काल में उच्चीकृत करके सीएचसी का दर्जा दिया गया था। इसके लिए पांच करोड़ पांच लाख सात हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे।  इसका निमार्ण मार्च 2017 में शुरु किया गया। निर्माण का जिम्मा उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद को दिया गया। अस्पताल के लिए दो किश्तों में पूरी रकम शासन से दी जा चुकी है। निर्माण जून 2018 में पूरा किया जाना था। लेकिन अभी तक इसका आधा निर्माण भी नहीं हुआ है। उधर नेमडांड़ सीएचसी  के लिए केवल एक ही किश्त 246.16 लाख रुपये दिए गए हैं। इसकी दूसरी किश्त दी ही नहीं गई। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने इसका निर्माण मार्च 2015 में शुरु किया गया था। लेकिन साढ़े तीन सालों के बाद भी बजट के अभाव में इसका निर्माण अधर में है।

इन अस्पतालों का निर्माण अधूरा रह जाने के मुद्दे को दिशा की बैठक में ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने प्रमुखता से उठाया। कहा कि सपा शासन काल में ही मझवारा के अस्पताल के निर्माण के पूरी रकम दी जा चुकी है फिर अधिकारियों की लापरवाही जारी है। इसी प्रकार पिछडे इलाके में स्थित नेमडांड़ सीएचसी के लिए वर्तमान सरकार ने दूसरी किश्त ही नहीं दी। सांसद हरिनारायण राजभर ने दिशा की बैठक में इस लापरवाही पर सीएमओ को फटकार लगाते हुए दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस बाबत  सीएमओ डा. एससी सिंह का कहना है कि  कार्यदायी संस्थाओं को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें