घायल मां को देख उसके बेटा और बेटी दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राज कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने घायल पत्नी को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस कारण घायल को वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।