फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज ड्रामाः प्रेमी से शादी के लिए युवती पुल की रेलिंग से लटकी, बोली- उसे बुलाओ नहीं तो कूदकर जान दे दूंगी

Thu, 17 Jun 2021 06:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ की एक युवती आजमगढ़ निवासी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद घर वालों से कर रही थी। उसके परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। परिजनों पर दबाव बनाने के लिए बृहस्पतिवार को वह तमसा नदी पुल पर जाकर पुल की रेलिंग से लटक गई। वह प्रेमी को बुलाने की जिद करने लगी।
विज्ञापन
प्रेमी से शादी के लिए युवती पुल की रेलिंग से लटकी, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 "कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा, मर जाऊंगा, हट जाओ भाइयों, अब मैं रुकने वाला नहीं हूं, जान देकर रहूंगा।" ये डायलॉग भले ही 'शोले' फिल्म में धर्मेंद्र ने बोले थे, लेकिन फिल्मी दुनिया से इतर भी ऐेसी ही घटना हो जाती है। प्रेमी या प्रेमिका  से शादी की जिद को लेकर अक्सर इसी प्रकार की खबरें आती रहती हैं।

विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को इसी तरह का नजारा नजर आया उत्तर प्रदेस के मऊ जिले में। जहां एक युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए दबाव बनाने के लिए फिल्मी अंदाज में ड्रामा किया। बृहस्पतिवार को एक बजे दिन में युवती तमसा नदी के पुल की रेलिंग पकड़ कर लटक गई। वह प्रेमी को बुलाने की जिद करने लगी। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे समझा बुझाकर ऊपर निकाला। पुलिस युवती को लेकर कोतवाली ले गई। साथ ही युवती और उसके प्रेमी के परिवार वालों को बुलाया।

कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला नयापुरा निवासी एक युवती आजमगढ़ निवासी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद घर वालों से कर रही थी। उसके परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों पर दबाव बनाने के लिए बृहस्पतिवार को वह तमसा नदी पुल पर जाकर पुल की रेलिंग से लटक गई और जोर से चिल्लाने लगी मैं जब भी शादी करूंगी तो अपने प्रेमी से ही करूंगी, उसको जल्द से जल्द यहां पर बुलाया जाए, नहीं तो मैं नदी में कूदकर जान दे दूंगी। युवती पर कुछ लोगों की नजर पड़ी तो वो हरकत में आए।  उसे बहुत समझा बुझाकर ऊपर खींचा।

इसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर पुलिस युवती को लेकर कोतवाली गई और पूछताछ कर रही है। पुलिस के सूचना देने पर युवती के साथ उसके प्रेमी के परिवारीजन कोतवाली पहुंचे। दोनो परिवारों ने युवती की जिद के आगे हार मान ली। इसके बाद लिखा-पढ़ी कर युवती को अपने साथ घर ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें