फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण के लिए जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जिले में टीकाकरण को लेकर लोगों में अब भी उत्साह नहीं दिख रहा है। वर्तमान में जिले के टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण कराने पहुंचने वाले युवाओं की संख्या ज्यादा दिख रही है, लेकिन 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में यह उत्साह नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर अब विशेष अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत सात अगस्त से 16 अगस्त तक आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोगों को चिंह्ति करेंगी। जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है। इसके बाद इन लोगों की सूची बनाकर विभाग को भेजने के साथ उन्हें टीकाकरण के प्रति प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

इससे जिले में टीकाकरण का ग्राफ बढ़ेगा, वर्तमान में जिले में अब तक छह लाख से अधिक लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज लगी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बीके यादव ने बताया कि जिले में वर्तमान में 50 से ज्यादा केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। इन केंद्रों पर प्रतिदिन दस हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, इसमें 60 फीसदी से अधिक युवा वर्ग शामिल हैं। जबकि बीते एक अप्रैल से ही 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन अब तक इसके तहत 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के करीब तीन लाख लोगों ने टीकाकरण कराया है।
जबकि पूरे जिले में बीते 16 जनवरी से अब तक छह लाख 67 हजार 093 लोगों को टीके की पहली डोज, जबकि टीके की एक लाख 21 हजार 256 दूसरी दी जा चुकी है। बताया कि जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए सात से 16 सितंबर तक विशेष संवेदीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले के नौ ब्लाकों के सभी आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगी। इस दौरान इनके द्वारा टीकाकरण न कराने वाले लोगों की सूची तैयार करने के साथ घर की गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। बताया कि इस दौरान आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों को भी चिंह्ति किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें