फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हेल्थ एटीएम से 59 जांच का दावा लेकिन हुई एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद की चार सीएचसी पर लोगों की नि:शुल्क जांच के लिए हेल्थ एटीएम लगाए गए थे लेकिन अभी तक मरीजों का इसका लाभ नहीं मिल रहा है। हेल्थ एटीएम के लगने के दौरान दावा था कि यहां पर मरीजों की कुल 59 प्रकार की जांच नि:शुल्क की जाएगी, लेकिन एक भी जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जनपद में मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, दोहरीघाट और फतेहुपर मंडाव में इन मशीन कोे लगाया गया था। दावा किया गया था कि मात्र चंद मिनट में मरीज की जांच होन के बाद इसकी रिपोर्ट मिल जाएगी। कहा गया था कि रक्त के साथ मरीज की बीपी, पल्स, आक्सीजन सेचुरेशन, बाडीमास इंडेक्स, लंबाई आदि की जांच तो नियमित रूप से हो रही है, लेकिन अभी तक एक भी सीएचसी पर रक्त से संबंधित जैसे सुगर, ग्लूकोज, हीमोग्लोबीन, लिपिड प्रोफाइल, ग्लूकाेज व अन्य पैथालाजी की जांच नहीं हो रही है।



किन कारणों से नहीं हो रही है रक्त की जांच

मऊ। विभाग के सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाली हेल्थ एटीएम कोे विभाग के बजट की बजाय दूसरे मद के धन से लगाया गया था। मशीन से रक्त को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की जांच करने के अभी मशीन का प्रयोग हो रहा है लेकिन मशीन लगने के दौरान रक्त की जांच के लिए जो किट आई थी, उनका प्रयोग होने के बाद अभी तक कोई कीट नहीं मिली। विभाग को इसके लिए कोई बजट का आवंटन नहीं हो पाया है। आलम यह है कि सिर्फ सामान्य जांच का सुविधा मरीजों को मिल रही है। अभी भी स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को रक्त संबंधी जांच कराने के लिए निजी पैथालाजी का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद की चार सीएचसी पर हेल्थ एटीएम मशीन लगी है, इससे मरीज की कई प्रकार की जांच हो रही है, कुछ संसाधन की कमी से रक्त संबंधी जांच नहीं होने की जानकारी मिली है, जल्द ही इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। - डा. बीके यादव, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें