फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पांच वर्ष बाद 35 किमी लंबे इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग पर दौड़ेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग पर 18 दिसंबर से डीईएमयू दौड़ने लगेगी। रेलवे की तरफ से समयसारिणी जारी होने के बाद स्टेशनों की रंगाई-पुताई सहित अन्य कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। हफ्ते में छह दिन ट्रेन का संचालन होगा। शनिवार को रेलवे के आलाधिकारियों ने स्टेशनों पर कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। ट्रेनों का संचालन होने से जिले के तीन ब्लॉक क्षेत्र के 100 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

35 किमी लंबे इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग के लिए 165 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ। 20 अक्तूबर 2016 को तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इंदारा जंक्शन पर आमान परिवर्तन की आधारशिला रखी थी। इस बीच 31 जनवरी 2018 को ही रेलवे की तरफ से रेल बस का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे दोहरीघाट, बड़रांव, घोसी ब्लाक क्षेत्र के एक लाख आबादी को भारी असुविधा का सामना पड़ रहा था। पांच वर्ष बाद आमान परिवर्तन पूरा होने के बाद गत 31 मार्च 2023 को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन के साथ डीआरएम रामाश्रय पांडेय के साथ इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग का निरीक्षण करने के बाद ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी देने के साथ ही दोहरीघाट रेलवे स्टेशन से ईएमयू के संचालन की घोषणा की थी लेकिन अभी तक रेल मार्ग पर ट्रेेनों का संचालन शुरू न होने से तीन ब्लॉक क्षेत्र के लोगों के सपने पर ग्रहण सा लग गया है।
क्षेत्रवासियों की तरफ से ट्रेन संचालन की मांग उठ रही है। इसी बीच आगामी 17 दिसंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन पर इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग पर ट्रेन संचालन को हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे ने 18 दिसंबर से डीईएमयू के संचालन के लिए समयसारिणी जारी कर दिया है। इसके साथ ही स्टेशनों की सफाई और रंगाई पुताई का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। रेलवे के आला अधिकारियों ने ट्रैक, सहित अन्य कार्यो निरीक्षण करना तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीईएमयू की समय सारिणी
मऊ जंक्शन से 11.25 बजे प्रस्थान

आने का समय प्रस्थान
इंदारा जंक्शन 11.35 बजे 11.45 बजे


कोपागंज 11.53 बजे 11.55 बजे


घोसी 12.13 बजे 12.15 बजे


अमिला 12.31बजे 12.33 बजे


मुरादपुर 12.47 बजे 12.49 बजे

दोहरीघाट 1.15 बजे 1.35 बजे





मुरादपुर 1.48 बजे 1.50 बजे


अमिला 2.05 बजे 2.07 बजे


घोसी 2.23 बजे 2.25 बजे


कोपागंज 2.43 बजे 2.45 बजे

इंदारा 2.53 बजे 3.05 बजे


मऊ जंक्शन पर 3.15 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें