फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में हर्षिता, इंटर में सूर्याश ने जिले में फहराया परचम

विज्ञापन
यूपी बोर्ड के इंटरमिडिएट के जिला टापर सूर्यांश सिंह को मिठाई खिलाते भौतिकी शिक्षक अंकित यादव।सं - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शानदार रहा। हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में छात्राओं ने बाजी मारी है। इंटरमीडिएट में रिजल्ट 82.86 प्रतिशत तथा हाईस्कूल में 85.36 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में जिले की दो बेटियों ने प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाकर परचम फहराया है। हाईस्कूल में सुभागी देवी इंटर कॉलेज मधुबन की छात्रा हर्षिता शर्मा ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवीं रैंक, जबकि दुलारी देवी विद्यावती इंटर कॉलेज बस्ती बर्सी निधियांव की छात्रा अंजली चौहान ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में बीपीएस पब्लिक इंटर कॉलेज मधुबन के छात्र सूर्यांश सिंह 90.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले मेें प्रथम स्थान पर रहे। जबकि बीएसआरके इंटर कॉलेज रामनगर खलीसा की छात्रा पूूजा यादव 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। दर्जनों विद्यालयों के काफी छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने में कामयाब रहे।
जनपद में यूपी बोर्ड से संबद्ध 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। हाईस्कूल में सुभागी देवी इंटर कॉलेज मधुबन की छात्रा हर्षिता शर्मा ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवीं रैंक तथा जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि दुलारी देवी विद्यावती इंटर कॉलेज बस्ती बर्सी निधियांव की छात्रा अंजली चौहान ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवीं रैंक तथा जनपद में द्वितीय हासिल किया है। इंटरमीडिएट में बीपीएस पब्लिक इंटर कॉलेज मधुबन के छात्र सूर्यांश सिंह 90.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले मेें प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि बीएसआरके इंटर कॉलेज रामनगर खलीसा की छात्रा पूूजा यादव 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 23743 बालक, बालिकाएं 20047 पंजीकृत के मुकाबले 20007 बालक, 18427 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुईं। परीक्षा में 16588 बालक, 16220 बालिकाएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं। इसी क्रम में इंटर बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 19037 बालक, 18337 बालिकाएं के मुकाबले 16917 बालक, 17235 शामिल हुईं। परीक्षा में 1318 बालक, 15180 बालिकाए परीक्षा में उत्तीर्ण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थी
23743 बालक
20047 बालिकाएं
परीक्षा में शामिल
20007 बालक
18427 बालिकाएं
परीक्षा में उत्तीर्ण
16588 बालक
16220 बालिकाएं
उत्तीर्ण प्रतिशत
82.91 बालक
88.02 बालिकाएं
इंटर बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत
19037 बालक
18337 बालिकाएं
परीक्षा में शामिल
16917 बालक
17235 बालिकाएं
परीक्षा में उत्तीर्ण
1318 बालक
15180 बालिकाएं
उत्तीर्ण प्रतिशत
बालक उत्तीर्ण प्रतिशत 77.84
बालिका उत्तीर्ण प्रतिशत 88.08

और प्रदेश में सातवां स्थान पाने वाली और जिले में हाईस्कूल में पहला स्थान पाने के बाद सुभागी देवी ?- फोटो : MAU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें