फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के खून पसीने की कमाई सरकार कराए वापस: डा. जनक कुशवाहा

विज्ञापन
नगर के बुनकर कालोनी स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम।संव? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर के बुनकर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता की गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि पर्ल एवं सहारा कंपनियों के साथ-साथ तमाम कंपनियां ने निवेशकों के खून और पसीना की कमाई को हड़प लिया और वापस करने में असमर्थता जता रही है। पर्ल कंपनी आवेदकों के 10 हजार करोड़ लेकर केवल 438 करोड़ वापस किया गया। जबकि 9500 करोड़ रूपया वापस करने में असमर्थता जता रहे हैं। स्थित यह है कि निवेशक आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे है, लेकिन उनका सुनने वाला कोई नहीं है। यह निजीकरण का ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी प्राइवेटाइजेशन करके देश के गरीब आमजन को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि गरीबों के खून पसीने से कमाए हुए धन को सरकार वापस कराना उसकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार निवेशकों का पैसा वापस कराने में मदद नहीं कर रही है, बल्कि उनके अपने हालात पर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि सेबी के आदेश के बावजूद भी निवेशकों का पैसा यह कंपनियां ने वापस नहीं किया है। इस पर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें