मऊ के कुसुम्हा में पतनही गांव में 21 दिसंबर को एक ही दिन में दो चोरी के मामले सामने आए। दोनों घरों की दूरी महज सौ मीटर है। चोरों ने घर से लाखों रुपये का सामान समेट लिया। पुलिस ने जांच की तो सीसी कैमरे में दो नकाबपोश दिखे हैं। पतनही निवासी विश्राम राय ने तहरीर देकर बताया कि उसके पिता हरीशचंद्र राय और मां विमला देवी घर पर रहते हैं. वह और उसका परिवार गोरखपुर में रहते हैं। बताया कि पंद्रह दिन पहले मां की तबीयत खराब होने पर उनका इलाज कराने के लिए पिता गोरखपुर लेकर पहुंचे थे। वह सोमवार की शाम घर पहुंचा और घर के चैनल गेट को खोलने के लिए पर्दा हटाया तो ताला टूटा मिला। उसने दोहरीघाट पुलिस को सूचना दी। चोरों ने पांच हजार की नकदी और 15 लाख के जेवर चुरा लिए। दोहरीघाट एसओ प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश का फुटेज सामने आया हैं, पुलिस जांच में जुटी है।
चोरों ने इससे पहले दूसरे घर से भी उड़ाया लाखों का सामान
कुसुम्हा। पतनही गांव में चोरों ने तीन दिन में दो बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पतनही निवासी अख्तर के घर से करीब दस लाख रुपये का सामान 21 दिसंबर की रात समेट ले गए थे। इसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में दोहरीघाट में तहरीर दी थी। इसमें खास बात है कि दोनों पीड़ितों के घर की दूरी महज 100 मीटर है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो दोनों पीड़ितों के घर के बीच स्थानीय निवासी सदानंद के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो पाया कि दो नकाबपोश 21 दिसंबर की रात 2:39 बजे पर पिठ्ठू बैग में सामान समेट करकर गांव से बाहर निकल रहे थे। यानी चोरों ने दोनों घरों में चोरी की घटना एक ही दिन में अंजाम दी, जहां सबसे पहले अख्तर के घर के बाद चोरों ने विश्राम करने के बंद घर से सामान समेट कर फरार हो गए।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद