फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सितंबर तक आपत्तिया तथा सझाव दें राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में जनपद में मतदेय स्थलों के संभाजन, सत्यापन किए जाने के क्रम में राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक बुधवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम अमित सिंह बंसल ने कहा कि वर्तमान मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा कराया जाए। जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को तथा मतदाताओं की सुविधा अनुसार मुख्य गांव बस्ती से अधिक दूरी पर स्थापित मतदेय स्थलों को मतदान क्षेत्र के अंतर्गत सुविधाजनक सरकारी भवन में स्थापित करते हुए 1200 या अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों को विभाजित कर नया मतदेय स्थल बनाया जाना है।
विज्ञापन

डीएम ने समस्त राजनैतिक दलों से अपील की कि दो सितंबर तक अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित आपत्तियां व सुझाओं को दें, जिससे कि समय से आपत्तियों का निस्तारण कराया जा सके। उप जिलाधिकारी मधुबन ने बताया कि मधुबन में प्रस्तावित संभाजन होने वाले बूथों की संख्या 33 तथा समायोजन बूथों की संख्या 32, एसडीएम घोसी द्वारा बताया कि घोसी में प्रस्तावित संभाजन होने वाले बूथों की संख्या 64 तथा समायोजन बूथों की संख्या 28, उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना में प्रस्तावित सभाजन होने वाले बूथों की संख्या 54 तथा समायोजन बूथों की संख्या 18, उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि सदर में प्रस्तावित सभाजन होने वाले बूथों की संख्या 50 तथा 68 बूथों को समायोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें