फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : आग से घिरी लड़की ने ऐसे बचाई अपनी जान..., कमरा बंद कर भाई गया था बाहर; शाॅर्ट सर्किट से लाखों की क्षति

Mon, 30 Dec 2024 01:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News : यूपी के मऊ में विभिन्न स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। एक मामले में लड़की को उसका भाई घर में बंद कर चला गया था। कमरे में आग देख लड़की ने बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारी। कमरे में एक खिड़की खोल उसने आवाज लगाई, तब जाकर उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
आग लगने के बाद सब सामान हो गए खाक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के दो थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात आग लगने की घटना में एक लड़की की जान बाल-बाल बच गई। वहीं, दूसरी घटना में कपड़े की दुकान जलकर राख हो गई। इस काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन




मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मालव गांव निवासी पंचम चौहान के घर में बीती रात लगभग 10 बजे से शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण कमरे में रखें टीवी, फ्रीज, इनवर्टर, बैट्री, रजाई, गद्दा कपड़ा खाने-पीने का सामान और जरूरी कागजात जल कर राख हो गया। 
विज्ञापन


परिजनों को आग की जानकारी उस समय हुई जब कमरे में सो रही 14 वर्षीय रितु की आंख खुली। उसने देखा कि कमरे में आग लगी है। उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा बाहर से बंद था। उसका भाई बाहर से दरवाजा बंद कर एक परिचित को मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। 

घबराई रितु की नजर कमरे में लगी खिड़की पर पड़ी तो उसको खोलकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर रितु को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बगल में रखे बालू का प्रयोग करके आग पर लगभग एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लेखपाल सौरव पांडेय ने आग से हुए नुकसान का निरीक्षण करने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी।

वहीं, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर पलिया बाजार निवासी मकबूल अंसारी पुत्र स्व. मुर्तुजा अंसारी की एक मकान में कपड़े की थोक व फुटकर कपड़े की दुकान है। रविवार की रात दुकान में लगी शटर के पास से किन्हीं कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन


सुबह चार बजे टहलने निकले ग्राम प्रधान वीरेंद्र कश्यप ने दुकान के भीतर से तेज धुंआ देख यह जानकारी फोन से दुकान मालिक मकबूल अंसारी को दी। जब दुकान की शटर को खोला। तब तक आग ने पूरे दुकान को अपनी आगोश में ले लिया था। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें