फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: विदाई समारोह के लिए स्कूल जा रही थी छात्रा, पिकअप की टक्कर के बाद 5 KM घसीटती गई साइकिल; मौत

Sat, 10 Feb 2024 01:17 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ।

सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। 12वीं की छात्रा अपने स्कूल में विदाई समारोह में शामिल होने के लिए साइकिल से जा रही थी। इस दौरान पिकअप की टक्कर से उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 
विज्ञापन
mau road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर थाना क्षेत्र के नधियाव गांव के पास शनिवार की सुबह बेकाबू पिकअप ने सामने से आ रही साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पांच किमी तक पीछा कर रामपुर पुलिस ने उसे वाहन सहित पकड़ लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि घटना के बाद मृतका की साइकिल पिकएप के अगले हिस्से में फंसकर पांच किमी तक घसीटती गई थी। छात्राअपने कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में शामिल होने जा रही थी।

विज्ञापन


म़ृतका की शिनाख्त बलिया जिले के उंभाव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी नंदनी (16) पुत्री चितरंजन के रूप में हुई। वह रामपुर थाना क्षेत्र के निधियावं स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। शनिवार को उसके स्कूल में बारहवीं की छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह था। जिसमें नंदनी शामिल होने के लिए साइकिल से जा रही थी। 

अभी वह निधियांव गांव के पास पहुंची थी कि रामपुर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मधुबन की तरफ से आ रही पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नंदनी साइकिल से गिरकर पिकअप के जद में आ गई। टक्कर के बाद पिकअप चालक ने भागने की कोशिश में रफ्तार और बढ़ा दी। जिससे छात्रा की साइकिल पिकअप के अगले हिस्से में फंस गई। उधर, किशोरी को जब तक स्थानीय लोग अस्पताल ले जा पाते तब तक किशोरी ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद रामपुर एसओ जगदीश विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ भाग रहे पिकअप का पीछा किया, जहां करीब पांच किमी दूर पहुंचकर बलिया जिले के बेल्थरारोड स्टेशन के रेलवे फाटक के पास से पकड़ लिया। वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना के संबंध में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें