फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एफएसटी टीम ने जब्त किए 7 लाख 50 हजार रुपये, आचार संहिता के तहत की कार्रवाई

Thu, 09 May 2024 06:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिना साक्ष्य के 50 हजार रुपये से अधिक की धनराशि लेकर चलने पर सीज की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चुनाव में कहीं पर धनबल का प्रयोग न हो सके।
विज्ञापन
थाना हलधरपुर से जुड़ा है मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में एफएसटी टीम ने गुरुवार को बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान शशि भूषण शर्मा नामक व्यक्ति के पास से 7 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पैसे का साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर एफएसटी टीम ने उक्त धनराशि को जब्त कर संबंधित व्यक्ति को छोड़ दिया गया। साथ ही साक्ष्य प्रस्तुत करने पर उक्त धनराशि को अवमुक्त करने का आश्वासन भी दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद में आचार संहिता लागू है। कोई भी अधिक मात्रा में रुपयों का प्रयोग वोटरों को प्रभावित करने के लिए न करें। इसी क्रम में एफएसटी टीम की सक्रियता से 7 लाख 50 हजार रुपये की सीज की कार्रवाई की गई। एफएसटी टीम में सेक्टर मजिस्ट्रेट दयानंद भारती पशुधन प्रसार अधिकारी, अनिल द्विवेदी एसआई कोतवाली, जमाल अहमद तथा बिट्टू कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें