फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर दूषित खाद्य एवं पेय पदार्थोें में मिलावट के विरूद्ध शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों में छापा मारा। टीम ने मिलावट के संदेह में विभिन्न खाद्य पदार्थों के पांच सैंपल लिया। खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला से जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने पिपरीडीह बाजार स्थित किराना प्रतिष्ठान से नमकीन, ब्रांड का नमूना, किराना स्टोर से नमकीन का नमूना, मिष्ठान प्रतिष्ठान से खोया का नमूना लिया। इटौरा स्थित किराना स्टोर से गुलाब जामुन मिक्स पाउडर, ब्रांड सीमा का नमूना, सलाहाबाद मोड़ स्थित एक मिष्ठान प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना संग्रहित किया।
इस बाबत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने कहा कि संग्रहित किए गए उक्त नमूनों को जांच राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मिलावट सिद्ध पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों पर विधिक कार्यवाई की जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, पंकज कुमार यादव, बिंदु पांडेय,रामानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें