फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध काटकर ज्वैलर्स की दुकान से पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पहसा बाजार में रविवार की देर रात चोरों ने सराफा दुकान में सेंध काटकर पांच लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। हैरान-परेशान दुकानदार ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बलिया जनपद के रसड़ा निवासी शिव जी वर्मा की पहसा चट्टी पर अमित-विशाल ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। वह शनिवार को रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए और रविवार को दुकान बंद रखी। रविवार की रात में चोर छत पर चढ़कर ऊपर से सेंध काटकर दुकान में घुसे। चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को तोड़ कर उसमें रखा आभूषण चुरा ले गए। घटना स्थल से महज 50 मीटर दूर ही पुलिस की पिकेट है। लेकिन पुलिस को चोरी की घटना की भनक तक नहीं लगी। सोमवार की सुबह शिवजी वर्मा के पुत्र विशाल ने दुकान खोला तो सामान बिखरा देखकर अवाक रह गया। दुकान में रखी तिजोरी का सारा आभूषण गायब था। साथ ही काउंटर भी टूटा हुआ था। विशाल ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। उनकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि दुकान में 86 ग्राम सोने का आभूषण तथा सवा किलो चांदी चोरों ने चुरा ली है। शिवजी वर्मा ने चोरी की तहरीर थाने में दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शत्रुंजय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें