फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य पालन के लिए पट्टे की हुई नीलामी

विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में विज्ञापन/ग्लोशाइन बोर्ड एवं मत्स्य पालन हेतु पोखरी की नीलामी के दौरान मौज? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से 2022-23 के लिए पोस्टर बिल तथा दूसरे प्रकार के विज्ञापनों व ग्लोसाईन बोर्ड की फीस वसूली एवं मत्स्य पालन के लिए पोखरी की पांच वर्षीय पट्टे की नीलामी प्रकिया पूरी की। पोस्टर बिल तथा दूसरे प्रकार के विज्ञापनों व ग्लोसाईन बोर्ड की फीस वसूली की नीलामी में बोली दाताओं में उमाकांत सिंह, विजय लक्ष्मी व रामू यादव ने भाग लिया। उमाकांत सिंह ने अधिकतम 12 लाख रुपये पर निलामी पूरी की। जबकि अन्य बोलीदाता विजय लक्ष्मी ने 11 लाख 98 हजार की बोली लगाई थी। मौजा चकमेंहदी की आराजी नंबर 81 रकबा 0.8170 हेक्टेयर पोखरी की नीलामी में बोलीदाताओं में राजेश कुमार सिंह, शशिकांत, अजय कुमार सिंह, विरेंद्र यादव, धर्मराज यादव, रोहित कुमार ने प्रतिभाग किया। रोहित कुमार ने तीन लाख 87 हजार रुपये पर बोली बंद हुई। इनके निकटतम बोलीदाता अजय कुमार सिंह ने तीन लाख पचासी हजार की बोली लगाई थी। पालिकाध्यक्ष तैयर पालकी ने बताया कि 2022-2023 के लिए मुहल्ला सहादतपुरा ब्रह्मस्थान स्थित पार्किंग टैक्सी स्टैंड की ठेका नीलामी चार जून को अपराह्न तीन से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

इस दौरान पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, नसीम अख्तर, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, धर्मेंद्र कुमार पांडेय एवं अमीर फैसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें