फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: बाइक की टक्कर के बाद बड़ा बवाल, पुलिस की जीप पर हुआ पथराव, सीओ और कोतवाल को आई चोट

Sat, 16 Nov 2024 12:02 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ के घोसी में बाइक भिड़ने के विवाद ने विकराल रूप ले लिया। एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला किया तो दूसरा पक्ष कार्रवाई की मांग करने लगा। इस दौरान पथराव भी हुआ। उपद्रवियों ने पुलिस की जीप पर पथराव किया जिसमें कोतवाल और सीओ को चोट आई है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ने का काम किया। बवाल के बाद बारह थानो की पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मधुवन मोड़ पर दो बाइक की टक्कर को लेकर बड़ा बवाल हो गया। मामले पर गौर करें तो एक ने चाकूबाजी कर दिया। जहां घायल इलाज कराने के दौरान दूसरे पक्ष के पहुंचने पर एक दूसरे पर पथराव शुरू हो गया। पुलिस की जीप पर भी पथराव किया हुआ जिसमें सीओ और कोतवाल घायल हो गए। घटना के बाद बारह थानो की फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है और स्थिति नियंत्रण में है। बता दें कि उपद्रवी पहले हटने को तैयार नहीं थे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ने का काम किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घोसी के बड़ागांव के राजभर बस्ती  निवासी सूक्खू राजभर 22 और घोसी निवासी दानिश दोनो बाइक से निकल रहे थे। इसी बीच दोनों की बाइक मधुवन मोड पर एक दूसरे से टकरा गई। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया जिसमें बात बढ़ने पर दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। इधर दोनों पक्षों के घायल होने की सूचना पर घायल सुक्खू राजभर की तरफ से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर दूसरे पक्ष पर कारवाई की मांग करने लगे। इस बीच उन लोगों ने अस्पताल पर पथराव कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन





अस्पताल में पथराव की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घोसी सीओ दिनेशदत्त मिश्र एवं प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह मौके पर  पहुंचे तो पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। स्थिति अभी नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें