विद्यालय के कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के सभी कक्षा के एक किशोर एवं एक किशोरी को हेल्थ कैप्टन और हेल्थ ब्रिगेडियर बनाया जाएगा, जिनको विशेष प्रशिक्षण हेल्थ एंबेसडर यानी स्कूल के प्रशिक्षित शिक्षक द्वारा दी जाएगी साथ ही सभी सरकारी, सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों में हेल्थ क्लब का गठन जल्द कराया जाएगा।
यह जानकारी डीईआईसी मैनेजर अरविंद वर्मा ने स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से कार्यशाला में दी। बताया कि प्रति बैच 40 प्रतिभागियों को प्रतिभाग करना है। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया। ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों ने ब्लॉक स्तर पर सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त अपर प्राइमरी स्कूल एवं इंटर कॉलेजों के दो-दो शिक्षको एक महिला और एक पुरुष शिक्षक को बैचवार प्रशिक्षित किया गया था।
किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. बी के यादव ने कि किशोर किशोरियों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, लिंग आधारित हिंसा, पोषण, इंटरनेट व मोबाइल का सही प्रयोग, लिंग भेद, धूम्रपान व तंबाकू निषेध आदि की जानकारी दी।