आग लगने की सूचना पाकर बंदीकला गांव के लोग माैके पर जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक कमरे में बंधी बकरियां जलकर खत्म हो गईं। अफसरों ने आकलन की बात कही है।
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदीकला गांव में शुक्रवार को दोपहर एक बजे सिवान में बने एक रिहायशी मड़ई में आग लगने की घटना हो गई। इस घटना में आठ बकरियों की झुलसने से मौत हुई है।
विज्ञापन
बंदीकला गांव निवासी सफीक अहमद सिवान में रिहायशी मड़ई बनाकर रहता है। शुक्रवार की दोपहर में अज्ञात कारण से इस मड़ई में आग लग गई। इस दौरान घर के पास ही खेत में गेहूं का डंठल रखा था, जिससे आग की लपटें और भी तेज हो गईं।
विज्ञापन
शुक्रवार को जुम्मा की नमाज पढ़ने वालों को आग लगने की घटना की जानकारी जैसे हुई तो लोग मौके पर पहुंच कर उसे बुझाने में जुट गए। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक एक कमरे के अंदर बंधी आठ बकरियां और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
घटना को लेकर तहसीलदार अजीत सिंह ने बताया कि बंदीकला गांव में अभी आग लगने की घटना की जानकारी नहीं है। अब जानकारी होने पर संबंधित लेखपाल और कानूनगो को पीड़ित परिवार को फौरन राहत पहुंचाने और नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिए गए हैं।