फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में दरोगा पर आरोपः पंचायत के बहाने चौकी पर बुलाया, फिर की मारपीट, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Mon, 22 Nov 2021 04:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

आक्रोशित लोगों ने तहसील गेट पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। विरोध-प्रदर्शन कर दरोगा को हटाने की मांग को लेकर सीओ को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय पुलिस चौकी में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद के निस्तारण को लेकर दो पक्षों के बीच पंचायत में बवाल हो गया। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष विवाद कर बैठे। इसमें एक पक्ष ने चौकी इंचार्ज पर दूसरे पक्ष के समर्थन में मारपीट कर घायल करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


आरोप लगाने वाले पक्ष की तरफ से 100 से ज्यादा लोगों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए घेराव किया।  इस दौरान आक्रोशित लोगों ने तहसील गेट पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। विरोध-प्रदर्शन कर दरोगा को हटाने की मांग को लेकर सीओ को पत्रक सौंपा। 

 लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद
घोसी कोतवाली के कुचहरा ग्राम पंचायत निवासी विधीचंद्र (30) पुत्र बृजबाजी गोड़ और  रामसमुझ राम (40) पुत्र लालसा के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद है। रामसमुझ मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में किसी हल्का के लेखपाल के पद पर तैनात है। उसी के प्रार्थना पत्र पर सोमवार सुबह नदवासराय चौकी में दोनों पक्षों को चौकी इंजार्च राजेश प्रभाकर ने बुलाया था।

विज्ञापन

सीओ बोले- कर रहे मामले की जांच

सोमवार को पंचायत शुरू हुई। अचानक से दोनों पक्ष की ओर से पहले कहासुनी फिर गालीगलौज होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के विधिचंद्र ने चौकी इंजार्च पर मारपीट कर सिर में चोट का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। उधर एक पक्ष पर पुलिस द्वारा मारपीट की सूचना पर उसके साथ आए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घोसी तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया।

फिर घोसी सीओ कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी कर सीओ नरेश कुमार को चौकी इंचार्ज को हटाए जाने के साथ इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर पत्रक सौंपा। इस बाबत सीओ नरेश कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। अगर शिकायत सही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

लेखपाल हैं साहब, इसलिए उसका दिया जा रहा साथ

घटना को लेकर घायल विधिचंद्र का आरोप है कि चौकी इंचार्ज उसके साथ काफी समय अन्याय कर रहे थे। कहा कि दूसरा पक्ष के लेखपाल के पद पर होने का लाभ उसे मिल रहा है, इसलिए पुलिस से लेकर प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है।
पढ़ेंः शादी के दौरान चली गोली से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें