फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार और ग्रामीण के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरयां रघुनाथपुर गांव में बृहस्पतिवार को राशन वितरण के दौरान किसी बात को लेकर कोटेदार और ग्रामीण में मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। दोनों तरफ से चार-चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सरयां रघुनाथपुर गांव निवासी सुब्बा यादव की कोटे की दुकान है। सुुब्बा का आरोप है कि बृहस्पतिवार को राशन वितरण के दौरान गांव के अशोक यादव ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। जबकि अशोक यादव ने तहरीर में कोटेदार पर आरोप लगाया कि अंगूठा लगवाकर लोगों को राशन नहीं दिया जा रहा था। इसका विरोध करने पर कोटेदार ने उसके परिजनों के साथ मरापीट की। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें