फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर धान लेकर ठंड में ठिठुर रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला (मऊ)। विपणन गोदाम अमिला पर बुधवार को चार दिन से धान बेचने के लिए भरी ट्रॉली लेकर किसानों को ठंड में ठिठुरने को विवश होना पड़ रहा है। विपणन क्रय केंद्र अमिला पर लगभग दो दर्जन से अधिक किसानों ने धान से भरी ट्राली लेकर चार दिनों से लगातार डेरा डालकर गोदाम पर पड़े है ।लेकिन अब तक तौल नहीं हो पा रही है। नाराज किसान जितेंद्र भारती, ब्रह्मानंद, मार्कण्डेय सिंह, विपुल सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर से धान से भरी ट्रॉली लेकर खड़े हैं, अभी तक तौल नहीं हुई है। बारिश व गलन भरी ठंड में धान से भरी ट्राली की रात में रखवाली करना भारी कष्टकर हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने यह भी बताया कि विपणन गोदाम पर दिन भर में महज तीन ट्राली धान की ही तौल हो पा रही है। उसमें भी तौल करने वाले लेबर ही विपणन गोदाम पर खाद्यान्न की गाड़ी भी लोडिंग व अनलोडिंग करते हैं। खाद्यान्न की लोडिंग अनलोडिंग करते समय धन की तौल बंद हो जाती है। इस संबंध में विपणन निरीक्षक वरुण कुमार सिंह का कहना है कि अब तक 79 किसानों से 2700 क्टिंवल धान की खरीद हो सकी है। मजदूरों की कीम से किसानों की धान खरीद प्रभावित हो रही है। खरीदे गए धान से गोदाम भर गया है, गोदाम खाली हो जाने पर ही तौल में आसानी हो जाती।
क्रय केंद्रों पर धान भींगने की आशंका से चिंतित किसान
मधुबन। तहसील क्षेत्र में मंगलवार की रात से हो रही बारिश के चलते किसानों को अपने धान को लेकर काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। क्रय केंद्र पर ट्राली खड़ी कर इस ठंड के मौसम में ठिठुरने को विवश हैं। बारिश के चलते ट्राली पर रखे धान के भी बर्बाद होने की चिंता रही है।क्षेत्र में स्थित क्रय केंद्रों पर टोकन सिस्टम लागू होने और प्रतिदिन सात सौ क्विंटल धान क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित होने के बाद किसान धान लेकर क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं। पल्लेदारों की कमी के चलते दिनभर में तीन से चार सौ क्विंटल ही धान की खरीद हो पा रही है। इससे क्रय केंद्र पर किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी दर्जनों ट्राली धान लादकर क्रय केंद्र पर खड़ी थीं। इसी बीच मंगलवार की रात से ही क्षेत्र में बारिश होने लगी है। इससे ठंड के मौसम में किसान क्रय केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें