कोपागंज (मऊ)। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार की देर शाम बेकाबू मैजिक ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी भेजवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया घोसी कोतवाली अंतर्गत आदमपुर निवासी जयराम (35) पुत्र शिवमूरत मंगलवार की शाम वह कोपागंज थाना के खुख़ुदवा अपने रिश्तेदार के यहां गया हुआ था।वहां से वह देर शाम बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह सीएचसी के पास पहुंचा ही था कि मऊ की तरफ तेज रफ्तार से जा रही मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया। मौका देख मैजिक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच घायल युवक को सीएचसी भेजते हुए घरवालों को सूचना दिया। वहीं सूचना पर पुलिस रात में मैजिक को थाने लाकर छानबीन में जुट गई। वहीं घायल युवक अभी ही कोमा में जीवन मौत से जूझ रहा है।