फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान राष्ट्र के विधाता

Fri, 26 Feb 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान राष्ट्र के विधाता हैं, वे भगवान हैं। किसान ही किसी भी देश के लोगों का पेट भरते हैं। अगर वे खुश नहीं रहेंगे तो राष्ट्र की प्रगति रुक जाएगी। यह बातें किसान मेले के दूसरे दिन यहां पहुंचे विशिष्ट लोगों ने कही।
विज्ञापन



 किसान मेला एवं प्रदर्शनी के दूसरे दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव ने किया। उप निदेशक कृषि आशुुुतोष मिश्रा ने किसानों को शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उनसे कहा गया कि आप खेती पर ध्यान दें, सरकार आपकी सहायता के लिए हर समय तैयार है।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में किसानों को भगवान की संज्ञा दी। कहा कि किसान ही हमारे राष्ट्र के विधाता हैं। अगर किसान खुशहाल नहीं होंगे तो हमारे  देश की प्रगति रुक जाएगी। किसान विगत तीन वर्षों से प्रकृति की मार झेल रहे हैं। फिर भी हतोत्साहित नहीं हुए।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि ने किसानों को भरोसा देते हुए कहा कि आप लोग घबराएं नहीं, हमारे मुख्यमंत्री किसानों के लिए जन हितकारी योजनाओं को संचालित एवं धरातल पर लाने के लिए कटिबद्ध हैं।


 मेले में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा कृषि से संबंधित लाभ परक योजनाओं एवं प्रदेश सरकार की नीतियों  और उपलब्धियों का सजीव प्रसारण एलईडी वैन के माध्यम से किया गया।


इस अवसर पर अमृत पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मेले में ग्राम-भदीड़, विकास खंड-मुहम्मदाबाद गोहना के राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मेले में प्रतिभाग किया।


किसान मेला में संयुक्त कृषि निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ मुहम्मद आरिफ सिद्दीकी, जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार सिंह डॉ. डीपी सिंह, डॉ.  एनके सिंह, डॉ. बीके सिंह वैज्ञानिकगण, जिला गन्न अधिकारी कु. सना आफरीन, सहायक निदेशक मत्स्य आरपी सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें