फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेलवे स्टेशन पर 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा परिवार, छूटी ट्रेन 

Wed, 28 Jul 2021 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

कोपागंज के बसारतपुर निवासी एक शख्स अपने परिवार के साथ मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वह लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे, तभी बीच में लिफ्ट अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन
लिफ्ट में फंसा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की जंक्शन पर बुधवार को प्लेटफार्म पर लगी लिफ्ट में फंस जाने के कारण एक परिवार की ट्रेन छूट गई। वह लगभग 50 मिनट तक उसमे फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें लिफ्ट से निकाला जा सका। 

विज्ञापन


कोपागंज के बसारतपुर निवासी मोहम्मद इकबाल मोहम्मद अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ मऊ रेलवे स्टेशन से मोतिहारी जाने के लिए गाड़ी संख्या 05162 बापूधाम गाड़ी पकड़ने आए थे। प्लेटफार्म संख्या-1 से तीन पर जाने के लिए लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। तभी गेट ठीक से बंद ना होने के कारण लिफ्ट बीच में ही फंस गई।

वह सुबह के नौ बजे से 9.50 बजे तक पूरे 50 मिनट फंसे रहे। जिसके कारण के उनकी ट्रेन  छूट गई। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग और आरपीएफ के सहयोग से काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया जो बाद में पूर्वांचल एक्सप्रेस से मोतिहारी जाने हेतु रवाना किए गए। आरपीएफ प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि लिफ्ट के अंदर का चैनल गेट सही से बंद न होने कारण घटना घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें