फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग ने उर्वरक दुकानों पर मारा छापा, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन के निर्देश के क्रम में कृषि विभाग की तरफ से जिले के चारों तहसीलों में एक साथ मंगलवार को छापेमारी की गई। टीम ने 29 उर्वरक दुकानों पर छापा मारा। जिसमें 17 संदिग्ध नमूने लिए गए।उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। जिले के उर्वरक विक्रेताओं द्वारा व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। शिकायत मिलने पर शासन के निर्देश पर सदर तहसील में उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव तथा जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने आठ दुकानों पर छापेमारी करते हुए पांच सैंपल लिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना तहसील में जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार तथा जिला जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने सात दुकानों पर छापेमारी करते हुए पांच नमूना लिया। इसी क्रम मेें घोसी तहसील मेें अपर जिला कृषि अधिकारी तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने चार दुकानों पर छापा मारकर दो नमूना लिया। मधुबन तहसील में सहायक निदेशक मत्स्य ऋचा चौधरी तथा भूमि संरक्षण अधिकारी ने आठ दुकानों पर छापेमारी करते हुए पांच नमूना लिया।
कुल 29 उर्वरक दुकानों पर छापेमारी कर 17 संदिग्ध नमूने लिए गए।सूचना मिलते ही कई उर्वरक विक्रेताओं ने ताला बंद कर फरार हो गए। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि जांच में 17 संदिग्ध नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया हे। 15 दिन बाद जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें