फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा खत्म होने पर लगा जाम

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी।  - फोटो : mau
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा  रविवार को 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत 8675 परीक्षार्थियों में से 7490 परीक्षार्थी शामिल हुए। नकल पर नजर रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पालीटेक्निक से नोडल शिक्षकों की तैनाती की गई थी। इसके साथ सचल दस्ता  भी लगातार केंद्रोें पर निरीक्षण कर रहा था। उधर, परीक्ष्ाा ख्ात्म होने पर शहर में जाम जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए रविवार को नगर के डीसीएसके पी कालेज, जीवनराम इंटर कालेज, दारुल हदीस इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, कल्पनाथ राय इंटरनेशनल कालेज, राज इंटर कालेज बकवल, राजीव गांधी पीजी कालेज सहित 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रवेश परीक्षा के लिए 8675 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 7490 परीक्षार्थी शामिल हुए।

 प्रवेश परीक्षा पहली पाली में 15 परीक्षा केंद्रों पर हुई। जबकि दूसरी पाली तीन केंद्रों पर हुई। पहली पाली पूर्वाह्न नौ बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न ढाई बजे से  शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पालीटेक्निक से प्रत्येक केंद्र पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई थी। इसके साथ राजकीय पालीटेक्निक के प्राचार्य भूपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करता रहा। इसके साथ ही  प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


उधर, प्रवेश परीक्षा होने के बाद नगर के प्रमुख मार्ग पर भारी भीड़ होने के चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। इससे आवागमन प्रभावित होने लगा। बाद में पहुंची पुलिस ने वाहनों को आगे पीछे करा कर जाम खुलवाया। तब जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें