फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी की हत्या के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के दरियापट्टी में 23 अगस्त की रात किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या के मामले में 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें बनाई हैं। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग सका है। पुलिस मामले को कई एंगल से देख रही है। हत्या का खुलासा न होने के कारण व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के दरियापट्टी निवासी 65 वर्षीय सूर्यनाथ गुप्ता पुत्र चंद्रमनी की अर्धरात्रि में बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए आगमगढ़ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने मौका मुआयना किया था। मृतक के पुत्र दिनेश की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमें बनाई हैं। यह टीमें घटना के खुलासे के लिए छानबीन कर रही हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी थीं। व्यापारियों की मांग है कि जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा किया जाए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि मामले के खुलासे के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम कई विंदुओं पर कार्य कर रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें