फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोरी करके पोखरी में छिपाई थी अंग्रेजी शराब, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार से शुक्रवार की रात पुलिस ने शराब की दुकान में चोरी के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दुकान के पीछे स्थित पोखरी से 57 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद किया। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

बीते 13 मार्च की रात होली के एक दिन पहले बदमाशों ने पीछे की दीवार और ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया था। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम शुक्रवार की रात करहां बाजार पहुंची। वहां पहुंचते ही करहां निवासी अंकुर सिंह भागने लगा।
पूछताछ करने पर बताया कि गांव निवासी दीपक सिंह, सोनू केशरी, मोनू सिंह के साथ 13 मार्च को करहां बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी की थी। अलग अलग ब्रांड की 57 शीशी शराब (18.525 लीटर) दुकान के पीछे स्थित पोखरी में छिपा दिया था और बची शराब होली के दिन कम दाम पर लोगों को बेच दिए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिए और भागते समय फेंक दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें