फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक गांव में हियुवा की इकाई गठन पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हिंदू युवा वाहिनी कोपागंज ब्लॉक की समीक्षा बैठक ग्राम बशारतपुर में सोमवार को हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी का प्रत्येक कार्यकर्ता मां भारती के प्रति समर्पित होकर कार्य करता है।हिन्दू समाज को जागृत करने के साथ हिंदू समाज की रक्षा भी करता है।पूर्व की हिन्दू विरोधी सरकारों के द्वारा हिन्दू समाज की आस्था पर चोट की जाती थी। हमारे पर्व व त्योहारों को प्रतिबंधित किया जाता था और मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया जाता था। जब 2017 में हिन्दू समाज जगा और संगठित हुआ तो उसने उत्तर प्रदेश की गद्दी पर एक भगवाधारी सन्यासी योगी आदित्यनाथ को बैठाया। योगी आदित्यनाथ ने हमारी सनातन परम्परा को उत्तर प्रदेश के अन्दर उसकी वास्तविक पहचान दिलाई है।
उत्तर प्रदेश को वीमारू राज्य से मुक्ति दिलाते हुए विकसित प्रदेश बनाया है। कहा कि आज फिर समय आ गया है हम सबको एकजुट होकर फिर एक बार योगी सरकार बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ तैयार हो जाएं।ब्लाक अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा कि ब्लाक के प्रत्येक ग्राम सभा में हिन्दू युवा वाहिनी की इकाई गठित की जा रही है। इस अवसर पर ब्लाक संयोजक प्रदीप राजभर,कोपागंज नगर अध्यक्ष मनोज कुमार,अवधेश मौर्य,गोविन्द साहनी,भूपेन्द्र सिंह,मनोज मौर्य,विनोद प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें