मऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली क्षेत्र के निजीकरण की चल रही प्रक्रिया के विरोध में सोमवार को बिजलीकर्मियों और अभियंताओं ने नगर के सहादतपुरा स्थित हाइडिल कालोनी के प्रांगण स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल बिजली निगम का निजीकरण किसी भी तरह से कर्मचारियों के हित में नहीं है। विद्युत वितरण निगमों में वर्तमान ढ़ांचे में ही बिजली व्यवस्था में कर्मचारी और अभियंताओं को विश्वास में लेकर सुधार के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहिए। निजीकरण का निर्णय वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में सूर्यदेव पांडेय, रघुनंदन यादव, पतिराम, ओमप्रकाश, अनिल, राज, अवनीश, बृजेश, गुलाब, अरूण, शिवपरसन, विद्या, प्रिया, रूसुम, बाबूराम आदि शामिल रहे।