दुबारी। विद्युत आपूर्ति ठप करने के विरोध में फतहपुरमंडाव ब्लॉक क्षेत्र के सिसवा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विद्युत निगम की तरफ से गांव में 10 दिनाें से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। खेती किसानी पर भी असर पड़ रहा है। बिजली न मिलने से सिंचाई सहित गन्ना पेराई पर असर पड़ रहा है।
विद्युत निगम के अवर अभियंता अजीत श्रीवास्तव का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं का पूरा बिल बकाया है। अगर 25 प्रतिशत जमा कर दिया जाए तो गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में रमाकांत चौहान, रामकेवल, रामविलास, रामू चौहान, प्रकाश चौहान, श्रीकिसुन चौहान, बाल गोविंद, फेंकू चौहान, नींबू लाल आदि शामिल रहे।