फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में बिजली विभाग फिसड्डी

विज्ञापन
demo
विज्ञापन
आईजीआरएस की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। समीक्षा में सबसे अधिक लंबित मामले विद्युत विभाग में पाए गए। जिलाधिकारी ने दो दिन के अंदर सभी मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि ऐसा न करने पर एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आईजीआरएस में सभी लंबित प्रकरण को जल्द निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। समीक्षा में सीओ घोसी के पास एक, नगर पालिका परिषद की एक, अधिशासी अभियन्ता विद्युत के पास नौ  , जिला पंचायत राज अधिकारी के पास पांच  प्रकरण लम्बितपाए गए । इस पर जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी जताया। डीएम ने अधिकारियों ने इन्हें जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जो भी सन्दर्भ प्राप्त होते हैं, उनका निस्तारण जल्द से जल्द करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इसमें विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया । कहा कि अगली बैठक में रैकिंग में सुधार नहीं आने पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में जो भी शिकायतें आती हैं, उसका निस्तारण डिफाल्टर होने से पहले कर लें। क्योंकि मुख्यमंत्री इन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समीक्षा बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज, नगर मजिस्ट्रेट बी प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर अंकुर लाठर, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिलापूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर आशीष कुमार मिश्रा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें