फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंध टूटने से फसल जलमग्न

विज्ञापन
बंध्ाा
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के रामपुर आदमपुर गांव के समीप तीन दिनों से दोहरीघाट पंप कैनाल से संबद्ध  नहर का बंधा टूटने से चार लोगो के खेत जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में किसानों को फसल नष्ट होने की चिंता सताने लगी है। अधिकारियों को बताने के बाद भी बंधे की मरम्मत नहीं कराई गई। वहीं, घोसी के बहलोलपुर गांव के पास भी बंधा टूटने से फसल पानी में डूब गई है। समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मधुबन : तहसील क्षेत्र के रामपुर आदमपुर गांव के समीप दोहरीघाट पंप कैनाल से संबद्ध नहर का बंधा टूटने के तीन दिन बाद भी मरम्मत कार्य न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। किसान राजकुमार, रामदीन, सुरेश साहनी, उमेश का कहना है कि लापरवाही से बंधा टूटने से खेत में पानी भर गया है। अधिकारी सुधि नहीं ले रहे हैं।

घोसी :  ब्लाक के बहलोलपुर गांव के पास शनिवार की भोर में दोहरीघाट पंप कैनाल की नदवल से निकली शाखा के तटबंध के टूट जाने से शनिवार की भोर में बहलोलपुर निवासी सतीराम यादव का चार बीघा, कांता राम का दो बीघा, बबन यादव, काशीनाथ यादव, रामचीज यादव का डेढ़ बीघा, बरौली निवासी ओंमकार यादव आदि की गेंहू की फसल डूब गई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान का कहना है कि जेई से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें