फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विद्युत निगम का छापा, 55 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता भुवनराज सिंह के निर्देश पर सोमवार को अवर अभियंताओं के नेतृत्व में बिजलीकर्मियों की टीम ने 20 हजार से ऊपर के बिजली बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया। बिल जमा न करने पर बिजली कर्मचारियों ने 55 कनेक्शन काट दिए। बिल जमा न करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में 18 हजार बुनकर हैंं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 15 हजार से अधिक बुनकरों ने अभी घरेलू कनेक्शन नहीं लिया है। निगम की तरफ से तमाम चेतावनी पत्र जारी किए जाने के बाद भी कनेक्शन में रुचि नहीं ले रहे हैं।
निगम ने इस बार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिया है। सोमवार को भीटी विद्युत उपकेंद्र, ओल्ड पावरहाउस, सहादतपुरा सहित कई विद्युत उपकेंद्रों के अवर अभियंताओं ने टीम के साथ विभिन्न मुहल्लों में छापा मारा। टीम ने 55 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता भुवनराज सिंह बताया कि अभियान के दौरान 55 घरों के कनेक्शन काटे गए हैं। काफी संख्या में बुनकरों ने घरेलू बिजली कनेक्शन नहीं लिया है। छापेमारी में अवैध तरीके से बिजली बिल का उपभोग करते पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें