फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शरारती तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, तीन आरोपी हिरासत में

Sun, 09 Oct 2022 08:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

ईद मिलादुन्नबी पर रविवार सुबह मऊ के चिरैयाकोट  कस्बे में निकाले गए जुलूस में चल रहे कुछ लोगों ने रामलीला के मैदान के पास पहुंचकर नारेबाजी कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मऊ में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद मिलादुन्नबी पर रविवार सुबह मऊ के चिरैयाकोट  कस्बे में निकाले गए जुलूस में चल रहे कुछ लोगों ने नारेबाजी कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इससे आक्रोशित रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला बंद करने का निर्णय ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी होते ही प्रशासनिक अफसरों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस त्वरित कार्रवाई से माहौल बिगड़ने से बच गया। इससे पूर्व में थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में कहा गया था कि मस्जिद से सटे रामलीला मैदान का विवाद न्यायालय में लंबित है। जिससे मुस्लिम पक्ष को रामलीला मैदान में जाने से मना किया गया था।

 रामलीला मैदान के पास नारेबाजी
साथ ही मैदान के पास नारेबाजी या अन्य गतिविधियां न करने की हिदायत दी गई थी। दोनों पक्षों ने सौहार्द बनाए रखने पर सहमति जताई थी। लेकिन रविवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने रामलीला मैदान के पास जाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर आक्रोशित रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला न करने का निर्णय ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही एसडीएम अखिलेश सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। इसके बाद समिति ने रामलीला का मंचन जारी रखने का निर्णय लिया है।
पढ़ें: वाराणसी में नबी के यौमे पैदाइश पर निकले जुलूस, सरकार की आमद मरहबा... से गूंज उठे इलाके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें