फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: प्लास्टिक के गिलास में पानी पिलाना पड़ा महंगा, नगर पंचायत ईओ ने लगाया 10 हजार जुर्माना

Sun, 09 Oct 2022 08:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद भी प्लास्टिक के गिलास में पानी पिलाने पर नगर पंचायत ईओ ने संबंधित व्यक्ति पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक पर है प्रतिबंध - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद भी प्लास्टिक के गिलास में पानी पिलाने पर नगर पंचायत ईओ ने संबंधित व्यक्ति पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ईद मिलादुन्नबी पर मऊ के करीमुद्दीनपुर निवासी समाजसेवी हाफिज नासिर नगर पंचायत के गेट के बगल में स्टॉल लगा कर प्लास्टिक के गिलास एवं थैली में लोगों को पानी पिला रहे थे।

विज्ञापन


जब अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय के बगल में प्लास्टिक की गिलास, थैलियां बिखरी देख कर पूछताछ की तो पता चला कि हाफिज नासिर ने स्टॉल लगा कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास में पानी वितरित किया है।

इसको संज्ञान में लेकर ईओ ने बिखरे प्लास्टिक को इकट्ठा कराकर तौलवाया। जो चार किलोग्राम से अधिक हुआ। ईओ ने इसके लिए हाफिज नासिर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर रकम एक सप्ताह के अंदर जमा कराने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक पर बेअसर साबित हो रहा प्रतिबंध

सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से बैन लगने के बाद भी पॉलीथिन के थैले का धड़ल्ले उपयोग हो रहा है। शादी समारोह, भोज-भंडारा में इसका उपयोग बंद नहीं हो रहा। सब्जी मंडी में खुलेआम छोटे-छोटे दुकानदार से लेकर ठेला वाले जहां खरीदार को पॉलीथिन में ही सामान उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बारे में पूछने पर फुटकर दुकानदार बताते हैं कि लोग झोला लेकर नहीं आते है और प्लास्टिक के थैले की डिमांड करते हैं। मजबूरी में उसका उपयोग करना पड़ता है। यही हाल मिठाई दुकानदारों का है। उनका कहना है कि मिठाई देने में प्लास्टिक का थैला देना मजबूरी हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें