फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व की सरकारों ने केवल वोट बैंक साधा- राधामोहन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में रविवार को हुई। बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लंबे समय तक भ्रष्टाचार, माफिया आतंक और तुष्टिकरण आदि समस्याओं से ग्रस्त था। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान न देकर केवल अपना वोट बैंक साधा। लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश ने अपनी खोई हुई संस्कृति और विरासत को पुन: प्राप्त करने के साथ ही में विकास की नई गाथा लिखी है।
विज्ञापन

कहा कि 2017 में जब योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने प्रदेश को पूरी तरह से सामर्थ्यवान राज्य बनाने के लिए संकल्प लिया।आज यह प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है कि जो चुनौतियां उन्हें विरासत में मिली थीं। उनका मोदी और योगी के नेतृत्व में तेजी से समाधान किया गया है। कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। दावा किया कि भाजपा की सरकार आने के बाद जनपद में हजारों करोड़ की परियोजनाएं संचालित की गई हैं।
पिछले साल ही मुख्यमंत्री योगी ने यहां 136.35 करोड़ की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कहा कि बीते 16 नवंबर को प्रधानमंत्रीने 22497 करोड़ रुपए की लागत से बने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया है। जिसका सीधा लाभ मऊ की जनता को मिलेगा। कहा कि मऊ जनपद में मेडिकल कालेज का निर्माण होने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, शादी अनुदान,कन्या सुमंगला,पेंशन योजना इत्यादि योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि सरकार पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रही है, अब कार्यकर्ताओं की बारी है कि सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर जिला प्रभारी सहजानंद राय,विधायक श्रीराम सोनकर, विधायक विजय राजभर, पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर,योगेंद्र राय, दुर्गविजाय राय, भरत लाल राही, राकेश मिश्रा, रामाश्रय मौर्य, संजय पाण्डेय, आनंद सिंह, संतोष सिंह, अनिल श्रीवास्तव, भरत भैया, संगीता द्विवेदी, रामप्रवेश राजभर, राकेश तिवारी, अंजनी सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें