फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तीन विभागों के कार्यालय पहुंचे DM, मुख्य दरवाजे को बंद कर लोगों से की पूछताछ; कर्मियों के छूटे पसीने

Thu, 01 Aug 2024 05:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: जिलाधिकारी की इस कार्रवाई की चर्चा जिलेभर में रही। अधिकारियों को भय सता रहा था कि डीएम कहीं हमारे विभाग में भी न आ जाएं। वहीं, पूछताछ के बाबत डीएम ने कई योजनाओं की भी पड़ताल की।
विज्ञापन
अफसरों और कर्मियों से पूछताछ करते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सरकारी कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों एवं दलालों की जांच के लिए बृहस्पतिवार को तीन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीएम सबसे पहले तहसील सदर स्थित आरके आफिस पहुंचे। 

विज्ञापन


सब रजिस्टर कार्यालय सदर में भी जिलाधिकारी ने अभिलेखों की गहन जांच सहित वहां उपस्थित लोगों से कड़ी पूछताछ की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यालयों के मुख्य द्वारों को बंद करते हुए उपस्थित लोगों से कड़ी पूछताछ की तथा कार्यालयों के अभिलेखों की भी गहन जांच की। 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने तथा दलाली की प्रथा को बंद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के पाए जाने तथा दलाली का प्रकरण संज्ञान में आने पर संबंधित व्यक्तियों के साथ ही अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कार्यालयों में दलाली का प्रकरण संज्ञान में आने पर बीते सप्ताह भी कई कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। कहा कि आने वाले दिनों में भी कार्यालय में छापेमारी की जाएगी। 

बाहरी मिलने पर संबंधित सहित विभाग के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। कार्यालय खुलने के बाद जिलाधिकारी ने एक ही दिन में तीन कार्यालयों में छापेमारी कर अधिकारियों एवं दलालों को कड़ा संदेश देने से विभागों में हडकंप मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें