फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लकुरा में 96 घंटे बाद भी नहीं बदला जा सका ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। उर्जा मंत्री का जिले में ही बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटे में फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने का दावा विभाग कर रहा है। वहीं मधुबन के लकुरा ग्राम पंचायत में 96 घंटे के बाद भी फुंका हुआ ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका है। स्थिति यह है कि चार दिनों से 40 घर के सैकड़ों लोग अंधेरे में इस भीषण गर्मी में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

वहीं किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे गांव के लोगों में विभागीय जिम्मेदारों के प्रति रोष पनप रहा है।



मधुबन तहसील के विद्युत उपकेन्द्र पलिया से संचालित होने वाले क्षेत्र के ग्राम सभा छपरा धूसर व लकुरा के राजभर बस्ती के लगभग 40 घरों को बिजली देने वाला छपरा धूसर गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले चार दिन पहले जल गया था। गांव निवासी कैलाश यादव, जितेन्द्र पाल, सदानंद यादव, बेचू यादव, राजेन्द्र पाल, झब्बू लाल यादव, अर्जुन यादव, अमित राजभर, राहुल राजभर ने बताया कि यह ट्रांसफॉर्मर 25 केवीए क्षमता का था, जो कि लोड के हिसाब से बेहद कम क्षमता का था। कई बार अवगत कराने के बाद भी इस पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते बीते सोमवार की सुबह ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जल गया, जिसकी सूचना लोगों ने विभागीय जिम्मेदारों को दी, जहां जिम्मेदारों ने दो दिन के अंदर ट्रांसफॉर्मर को बदलने का दावा किया, लेकिन चार दिन बाद भी इस ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदला जा सका है।
विज्ञापन


इस संबंध में अवर अभियंता अश्विनी कुमार चौहान का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जल्द ही ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें