फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...देवि नारायणि नमोस्तुते

Sat, 01 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन नगर क्षेत्र के शीतला मंदिर पर मां के दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्घालु।
विज्ञापन
देवी दुर्गा की पूजा का पर्व के प्रथम दिन शनिवार को दुर्गा मंदिरों में भवानी शैलपुत्री की आराधना की गई। दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धलुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने व्रत रखकर मां का पूजन अर्चन किया।  जिले के प्रमुख मंदिरों को सजाया गया था। कुछ मंदिरों पर भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन


भक्तों ने पूजा के लिए पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। यही वजह था कि पहले दिन पूजा अर्चन करने वाले भक्तों में अपूर्व उत्साह देखने को मिला। पहले दिन खास तौर से वनदेवी धाम और शीतला माता धाम पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ रही।

पर्व की परंपरा के मुताबिक नवरात्र के मौके मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा होती है। इस पर्व के अंतिम तीन दिनों में पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की धूमधाम से होने वाली पूजा का विशेष महत्व है। नवरात्र का प्रथम दिन होने के नाते मंदिरों पर मेले जैसी रौनक रही। ऐसे में मंदिरों पर दर्शन पूजन करने वालों ने वहां सजी दूकानों पर जमकर खरीदारी भी की।  
विज्ञापन


मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक थी। मंदिरों पर 10 दिनों तक चलने वाले भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी शुरू हो गया। नवरात्र में व्रत रख कर देवी आराधना करने वाले भक्तों ने शनिवार को अपने घरों में कलश स्थापित कर नवरात्र पूजा का शुभारंभ किया। इसी क्रम में रतनपुरा ब्लाक के विभिन्न इलाकों भवानी शैल पुत्री की आराधना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें