फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के तत्वावधान में शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के समस्त बीआरसी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिले के सभी ब्लाकों के ब्लाक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, रसोईयों, कंप्यूटर आपरेटरों, अनुदेशकों आदि ने अपनी 21 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक संसाधन केंद्र परदहां पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानन्द राय ने कहा कि शिक्षकों कर्मचारियों के वेतन के पैसे को अनिश्चित अवस्था में डालकर उनका भविष्य अन्धकारमय किया जाय जा रहा है। कैशलेश चिकित्सा सुविधा, एसीपी, उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश दिया जाए। सभी विद्यालयों में फर्नीचर, बिजली पंखे, पीने का शुद्ध पानी, एवं विद्यालय की चहारदीवारी उपलब्ध करायी जाए।
विज्ञापन

प्रत्येक कक्षा पर एक अध्यापक प्रत्येक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक, लिपिक, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी एवं चौकीदार दिया जाए। संविलयन निरस्त करते हुए शिक्षकों को पदोन्नति दिया जाय एवं सभी शिक्षकों को प्रोन्नति वेतनमान दिया जाए। शिक्षा मित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों को स्थायी शिक्षक बनाया जाए। सामूहिक बीमा की धनराशि 10 लाख किया जाए। अंत में मांगों के समर्थन में सभी ब्लाकों में शिक्षकों नें धरना देकर मांग पत्र को मुख्य सचिव को भेजा। धरने में मुख्य रूप से हरेन्द्र प्रसाद, आनन्द प्रकाश सिंह, नरेंद्र यादव, भूपेंद्रवीर, लालचंद यादव, सुमन देवी, ममता देवी, सबनम बानो, फरजाना खातून, रमाकांत तिवारी, विकास, राकेश कुमार यादव, प्रवीण कुमार राय आदि शामिल रहे।
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संगठन ने 21 सूत्री मांगों को लेकर ब्लॉक संसाधन केंद्र गाढ़ा पर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जगमोहन सिंह ने कहा कि प्रत्येक कक्षा पर अध्यापक प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक , लिपिक ,सफाई कर्मचारी एवं चौकीदार की नियुक्ति की जाए। इस दौरान जगमोहन सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, कालीचरण यादव, विनय यादव, हेमंत चौधरी, परवेज आलम, चंपा देवी, पूनम शर्मा, संतोष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अमिला संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक ,शिक्षामित्र ,अनुदेशक, विशेष शिक्षक , आंगनबाड़ी कार्यकत्री ,आंगनबाड़ी सहायिका आदि ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीआरसी परिसर में धरना प्रदर्शन किया।धरना को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद किया जाए। सभी रसोइयों को अस्थाई करते हुए प्रतिमाह रुपया 10 हजार मानदेय दिया जाए।
कोपागंज: ब्लॉक क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र खुखुंदवा पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान मंगलवार को दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने को अरविंद यादव, सुरेंद्र यादव, ममता राय, बबिता राय, सरोज यादव, मरियम खातून, हरिनंद, शशिकांत, दुर्गा प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, रामप्रताप, राजेश, अविनाश आदि ने संबोधित किया।
मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शशिभूषण राय के नेतृत्व में शिक्षकों ने मंगलवार को बीआरसी पर धरना दिया। इस अवसर पर शिक्षकों ने 21 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने के लिए हुंकार भरा। शिक्षकों को संबोधित करते हुए संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शशिभूषण राय ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों को मेडिकल, कैशलेस चिकित्सा, एमसीपी, मृतक आश्रितों की नियुक्ति में टीईटी से मुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली, मृतक अध्यापकों के परिवार को ग्रेजुएटी भुगतान, अन्य सरकारी विभागों की तरह दूसरे शनिवार को अवकाश, उपार्जित अवकाश की सुविधा आदि को लेकर शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। कहा कि शिक्षक शिक्षा के अतिरिक्त अन्य सभी राजकीय कार्यों में योगदान देते हैं लेकिन पारश्रमिक के रूप में कोई भुगतान नही किया जाता है। कहा कि प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अपनी मांगों के संबंध में गंभीर है और इसे पूरा होने तक संघर्ष करता रहेगा। धरना में प्रमुख रूप से ब्लॉक मंत्री अनिल सिंह, ओम प्रकाश ओझा, विजय पाठक, विजय कुमार सिंह, सीमा सिंह, राम रतन चौहान, आदि रहे।
रानीपुर। उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आहवान पर मंगलवार को बीआरसी फतेहपुर पर 21 सूत्रीय मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष जगदीश गौतम, वीरेंद्र यादव, उपेेंद्रनाथ तिवारी, नंदलाल यादव, सचितानंद पांडेय, अखिलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें