फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट रहा मलबा

Fri, 24 Jun 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
तमसा
विज्ञापन
निर्मल तमसा अभियान के 11वें दिन शुक्रवार को डि्रल मशीनों ने जहां पानी के बहाव के अवरोध को हटाने का काम किया वहीं जेसीबी ने मड़ईया घाट पर नदी के धारा के बीच जमी सिल्ट की सफाई की।
विज्ञापन

ढेकुलिया से लगे गायघाट पर टूटे मलबे के होने से पानी के बहाव में दिक्कतें आ रही थीं।


इसको तोड़ने के लिए कई युक्ति लगाई गई, अंत में सफल हुई ड्रिल मशीन के उपयोग से। अंतिम चरण में ड्रिल मशीन के उपयोग के कारण अभियान को पांच दिन के लिए बढ़ा भी दिया गया।  तोड़े जा रहें मलबे को देखने के लिए शुक्रवार को ढेकुलियाघाट पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। इसके अलावा मड़ईयाघाट पर जेसीबी मशीन के साथ मैन पावर से नदी की धारा में जमी सिल्ट को साफ किया गया।


11हवें दिन खुद जिलाधिकारी ने घाट पर मौजूद होकर नदी की निर्मलता को बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने को कहा। सफाई कर्मचारियों ने ढेकुलियाघाट पर जमे कचड़े की सफाई की। नदी में जमे सिल्ट को हटाने के लिए जेसीबी मशीन नदी में उतारी गई।
विज्ञापन



ढेकुलियाघाट गायघाट से लेकर मड़ईयाघाट के बीच एडीएम शिवकुमार वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, एसडीएम जगदंबा सिंह, एसडीएम घोसी एसडी सिंह आदि मौजूद होकर सफाई कार्य का निरीक्षण किए। गायघाट पर अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी श्रमदान किया। इस दौरान मुकेश चौधरी, रामशकल, गोपाल गोंड, सुनील, शशीकुमार, उमेश सिंह, अनिल निषाद, रविन्द्र रावत, जितेन्द्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें